देश-विदेश

सीएम सुक्खू ने की पहलगाम हमले की निंदा, पीड़ितों और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और 26 लोगों की जान ले ली। हमले को लेकर लोगों में गुस्सा है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ लगती सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है।

वहीं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं बाजार को दोपहर तक बंद रखा गया। व्यापारियों ने एकत्रित होकर दकड़ी चौक से लेकर गांधी चौक तक रोष रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद और विधानसभा में भाजपा से प्रत्याशी रहे कृपाल सिंह परमार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए आतंकी हमले का विरोध जताया। उन्होंने लिखा- हमला हमास जैसा है, हश्र गाजा जैसा चाहिए।

ऊना के छात्रों का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से पर्यटकों पर किए गए हमले की निंदा की है, जिसमें कई पर्यटक मारे गए और घायल हुए हैं। इसे कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं और असामाजिक तत्वों पर हर कीमत पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, इस अविश्वसनीय रूप से दर्दनाक समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और इस बर्बर कृत्य से प्रभावित सभी लोगों के साथ अटूट एकजुटता में खड़े हैं।  सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

  माकपा ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

 हिमाचल प्रदेश माकपा राज्य समिति ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। समिति ने शोक संतप्त लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। माकपा के अनुसार केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिंसा के इस जघन्य कृत्य के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।  शेमरॉक स्कूल के नन्हे बच्चों ने श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर  श्रद्धांजलि दी। वहीं सीटीओ चाैक शिमला में पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में आज शाम को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा ।

जिला मुख्यालय कल्लू के देव सदन में भाजपा की ओर से आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रबुद्ध जन सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरू होने से पहले जिला भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी भाजपा नेताओं ने पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जयराम ठाकुर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घाटी में देश के साथ विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने के लिए पहुंच थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां धर्म और नाम पूछ कर उन पर हमला किया गया वह बहुत ही कायराना हरकत है। जयराम ने कहा कि पहलगाम के आतंकवादी हमले में जिसका भी हाथ होगा, हम काट कर रख देंगे।

पर्यटकों की निर्मम हत्या मामले में जोगिंद्रनगर के लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों ने शहर में रोष रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के आह्वान पर शहर में हुए इस प्रदर्शन में काफी संख्या में कारोबारियों ने हिस्सा लिया। हिंदू धार्मिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर पाकिस्तान के विरुद्ध रोष जताया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदू संगठनों में उबाल

श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद हिंदू संगठन भड़क गए हैं। सोलन जिला मुख्यालय में हिंदू संगठनों ने आतंकी हमले पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू संगठन मालरोड पर मुरारी मार्केट के समीप एकत्र हुए। यहां से रोष रैली निकालते हुए हिंदू संगठन उपायुक्त चौक पहुंचे। यहीं से वापसी हुई और वापस मुरारी मार्केट के पास पहुंच कर पाकिस्तान का पुतला फूंका।

कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा परिषद के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना से आंतकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की अपील की है। कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में ऊना के नैहरियां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उपमंडल अधिकारी अंब सचिन शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago