देश-विदेश

CM सुक्खू का दुर्गम गांव शरची में रात्रि प्रवास: जनता से सीधा संवाद

हिमाचल प्रदेश:–    मैं दुर्गम गांव में रात बिताने आया हूं। सरकार हर गांव को विकसित करने का प्रयास कर रही है। मुझे गांव के लोगों के साथ रात बिताना अच्छा लगता है। यहां से पहले मैंने डोडराक्वार जैसे दुर्गम इलाके में रात बिताई है। अब जिला कुल्लू के इस दुर्गम गांव शरची में रात बिताने आया हूं।’ यह बातें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के तहत पडऩे वाले अंतिम गांव शरची में पहुंचकर जनता से कहीं। उन्होंने कहा कि बुधवार रात वह यहां बिताएंगे और परिवार की तरह बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा।

इसके बाद बजट का प्रावधान होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले शरची पंचायत प्रधान सहित लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पंचायत की ओर से स्थानीय देवी मां की तस्वीर भेंट की गई। वहीं, शरची गांव के बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से गांव को आगे लाने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ खासा स्नेह करते हुए दिखे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago