देश-विदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, ‘कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, घड़ियाली आंसू बहा रहे नेता

उत्तर प्रदेश:-  हांसी में भाजपा प्रत्याशी के लिए रैली को संबोधित करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे यहां आते ही राम दरबार के दर्शन हो गए लेकिन कोई रावण की वेशभूषा में नजर नहीं आया। लगता है कि आपने तय कर लिया कि रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद की वेशभूषा में केवल कांग्रेस के लोगों को रहना चाहिए।  योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा खड़ी की। जब पूरी दुनिया प्रफुल्लित है। कांग्रेस का एक बदनसीब नेता आज भी इसको अच्छा नहीं मानते, घडि़याली आंसू बहा रहे हैं। जिनको अपने धर्म -संस्कृति को लेकर को लेकर गौरव की अनुभूति न होती हो ,दुर्भाग्य से उन लोगों के हाथों में सत्ता चली गई।

उन्होंने कहा कि जो काम 500 साल से अटका था। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने 2 साल में पूरा कर रामलाल को विराजमान करा दिया। राम की संस्कृति को कोसने वाला वही व्यक्ति होगा जो रोम की संस्कृति को मानता होगा। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं। राम तो भारत राष्ट्र के प्रतीक हैं। संविधान की मूल प्रति में पुष्पक विमान में राम, लक्ष्मण,सीता का अयोध्या आगमन का चित्र आज भी बना हुआ है।  महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत में सुशासन की व्यवस्था का आधार राम राज्य हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम राज्य लाने का काम कर रहे हैं।

कोरोना के समय राहुल गांधी कहीं नहीं दिखे। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा कर रहे थे। देश के संकट के समय राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती है। जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। कांग्रेस और माफिया एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। यह लोग गठजोड़ कर जनता जनार्दन का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago