उत्तर प्रदेश:- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को सीएम योगी ने अपने आवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आन, बान और शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
सीएम ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी हरकतों के चलते ही हमें ऑपरेशन सिंदूर लॉच करना पड़ा। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। सेना ने इस ऑपरेशन में शानदार काम किया है। उसे हमारा सैल्यूट है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। देशभक्ति के जयघोष के बीच बच्चों ने 2000 फीट लंबा तिरंगा का प्रदर्शन किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…