राष्ट्रीय

सीएम योगी ने बजट सत्र में विपक्ष को जवाब देते हुए कहा: यूपी में गरीबी उन्मूलन के प्रयास सफल रहे

उत्तर प्रदेश:-  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला गया है और हमारी सरकार ने यूपी में छह करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। प्रदेश में निवेश आ रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि वर्ष 2029 तक यूपी की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन की हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाकुंभ जैसा वैश्विक आयोजन हो रहा है इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर तीन लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा। जिस प्रदेश को सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने बीमारू राज्य बना रखा था वो अब हर सेक्टर में विकास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्याएं कर रहा था। अब यूपी गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और इथेनॉल के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। किसानों को उनकी फसल के मूल्य का भुगतान समय पर किया जा रहा है। पूरा देश और दुनिया प्रदेश के विकास को लेकर आशान्वित है और हमारे विकास में योगदान देने के लिए तैयार है।

सदन में महंगाई पर विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम वैट लग रहा है। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसी को भी कोई तकलीफ न होने पाए। सब्जियों के दाम डिमांड और सप्लाई के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। सरकार पूरी तरह से गरीबों के साथ खड़ी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago