मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई छेड़ता है तो उसको छोड़ता नहीं हैं। यही काम तो हनुमान जी ने भी किया था। जब हनुमान जी लंका में रावण के सामने पेश किए गए तो रावण ने उनसे यही पूछा था कि तुमने मेरे बेटे (अक्षय कुमार) को क्यों मारा? तब हनुमान जी ने जवाब दिया था कि मैंने नहीं मारा। मैंने तो बस जवाब दिया और वो मर गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यही काम भारतीय सेनाओं ने किया। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया बल्कि आतंकवाद की कायराना हरकतों का जवाब दिया। आतंकवादियों ने 24 निर्दोष भारतीय नागरिकों को मारा तो भारत की सेनाओं ने 124 आतंकवादियों का खात्मा कर दिया। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब 75 साल अपनी पूरी जिंदगी जी चुका है। अब ये खत्म हो जाएगा। इसका समय आ गया है। हमारे एक पूज्य संत ने भविष्यवाणी की थी कि पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान को उसके कर्मों की सजा मिलेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…