मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोहिया संस्थान ने अपना ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र जुग्गौर में बनाया है। बेहतर है कि किसी दूरदराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को संस्थान गोद ले या फिर किसी नए मेडिकल काॅलेज के साथ एमओयू कर उसका संचालन करे। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यहां के डॉक्टर सप्ताह या दो सप्ताह में गोद लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या नए मेडिकल कॉलेज में जाकर मरीज देखें। इसके बाद टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से वहां नियमित रूप से जुड़ें। ऐसा होने पर राजधानी में मरीजों की भीड़ कम होगी और सुदूर क्षेत्र में काम करने का माहाैल विकसित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1977 से 2017 के बीच 40 साल के दाैरान पूर्वांचल में 50 हजार बच्चों की माैत इंसेफलाइटिस से हुई है। बरसात के माैसम में माताएं डरती थीं कि कहीं यह बीमारी उनके बच्चे की जान न ले ले। ऐसे में टीम बनाकर इस पर काम किया गया। वर्ष 2020 तक महज तीन साल में ही इस बीमारी का खात्मा हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल काॅलेज खोले जा रहे हैं। एमबीबीएस की सीटों में ढाई गुना, पीजी व सुपर स्पेशियलिटी की सीटों में तीन-तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। 72 जिलों में मुफ्त सीटी स्कैन और डायलिसिस की सुविधा सभी जिलों में मिलने लगी है।
मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में निजी एंबुलेंस और दलालों के साथ ही पेशेवर रक्तदाताओं पर नकेल कसने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, निजी एंबुलेंस के सहारे अवैध अस्पताल मरीजों को लूटते हैं। इसलिए उन पर लगाम जरूरी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ संस्थान हैं। कोविड महामारी के समय प्रदेश के 36 जिलों में आईसीयू का एक भी बेड नहीं था। ऐसे में पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान ने वर्चुअल आईसीयू मॉडल अपनाकर लोगों की जान बचाई। इन तीनों संस्थानों में लोहिया संस्थान सबसे नया है। इसकी शुरुआत 19 साल पहले हुई थी। पांच साल पहले इसका नया अधिनियम बना। इसीलिए इसका पांचवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 19 साल पहले 20 बेड से इसकी शुरुआत हुई थी। अब यहां 1,375 बेड हैं। संस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा को तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। मेडिकल डिवाइस और फार्मा क्षेत्र में काफी अवसर हैं। इसके लिए संस्थानों को एमओयू करने चाहिए। गौतमबुद्धनगर मेडिकल डिवाइस पार्क और ललितपुर में फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोहिया संस्थान के विस्तार के लिए पास ही खाली पड़ी दूरदर्शन की जमीन के अधिग्रहण पर बातचीत चल रही है। यह जमीन मिलने के बाद वहां रैन बसेरा, वार्ड और इमरजेंसी का संचालन किया जाएगा। यह जमीन मिलने से मरीज हित की कई अन्य परियोजनाएं भी आगे बढ़ सकेंगी। समारोह के दूसरे विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि लोहिया संस्थान को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
एडवांस न्यूरो साइंसेज सेंटर
गामा नाइफ मशीन
एडवांस रोबोटिक मशीन
440 बेड का बाॅयज और 440 बेड का गर्ल्स हॉस्टल
मुख्य भवन से एकेडमिक ब्लॉक को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज
डॉ. भुवन चंद्र तिवारी, डॉ. ईश्वर राम धायल, डॉ. ममता हरजाई, डॉ.नम्रता पुनीत अवस्थी, डॉ. नवनीत पशरिचा, डॉ. एसएस नाथ, डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…