भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को कोझिकोड जिले में कोयिलैंडी के तट पर ईरान की मछली पकड़ने वाली नाव को कब्जे में ले लिया। तटरक्षक बल ने बताया कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के कन्याकुमारी के रहने वाले छह मछुआरों को नौका से हिरासत में लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जब नाव कोयिलैंडी पहुंची तो उसका ईंधन खत्म हो गया। हिरासत में लिए गए सभी मछुआरे करीब डेढ़ साल पहले मछली पकड़ने के लिए कन्याकुमारी से ईरान गए थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, वे ईरान से भागने के बाद कन्याकुमारी की ओर लौट रहे थे। मछुआरों के बयान के अनुसार, उन्हें कोई वेतन नहीं दिया जा रहा था। साथ ही नियोक्ता से उन्हें शारीरिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा। इसलिए वे उसी नाव में भाग कर यहां पहुंचे, जिसमें वे मछली पकड़ रहे थे। नाव अब तटरक्षक बल के कब्जे में है और सभी छह मछुआरों को कोच्चि ले जाया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…