उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला और कार के बीच टक्कर, तीन लोग मारे गए

राजधानी लखनऊ में काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात 12:30 तेज रफ्तार कार एक ट्रक ट्राला में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी की कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला गया। इसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही गंभीर अवस्था में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए लोग बंधु अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की और मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो लोगों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

तीन लोगों की मौत हो गई

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी के पास लखनऊ की ओर जा रहे सरिया लदे ट्रक ट्राला में पीछे से जा घुसी ,हादसे में फर्रुखाबाद के जयपुर थाना जहानगंज निवासी शशांक राठौर 24 वर्ष, फर्रुखाबाद सिविल लाइन नई बस्ती फतेहगढ़ निवासी शिवम यादव 24 वर्ष, फर्रुखाबाद जीएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी अनुज राठौर 24 वर्ष तीन लोगों की मौत हो गई।

100 मीटर घसीटते हुए टोल प्लाजा की ओर पहुंची

जबकि फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल फतेहगढ़ निवासी अमन उर्फ आदित्य 22 वर्ष फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी 6बी/315 निवासी शांतनु दोनों को इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है । जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया हादसा इतना भीषण था कि चलते ट्रक ट्राला में पीछे से कर जा खुशी और लगभग 100 मीटर घसीटते हुए काकोरी रेवरी टोल प्लाजा की ओर जा पहुंची।

एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है । सभी कार में फसे पांच युवकों को लगभग एक घंटे के बाद कार से बाहर निकला जा सका जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago