हल्द्वानी:- हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार शाम नगर निगम के पास नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नगर निगम के बराबर में स्थित गूल को भी कवर करने को कहा। दरअसल आयुक्त रावत शाम को नैनीताल से हल्द्वानी लौट रहे थे। जैसे ही वह नगर निगम के समीप पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रुकवा ली और सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण करने लगे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के बराबर में गूल काफी गहरी है और यहां कभी भी हादसा हो सकता है। लिहाजा सिंचाई विभाग इसे भी कवर कराए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से समस्याएं भी जानी। इसी दौरान मल्ला गोरखपुर क्षेत्र से हारमोनियम और गिटार की आवाज सुन आयुक्त वहां चल रही संगीत की क्लास में पहुंच गए। कुछ देर उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के साथ भक्ति संगीत का आनंद भी लिया। बच्चों ने आयुक्त के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…