उत्तराखण्ड

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि शारदा घाट का विकास हो

टनकपुर :-  चंपावत जनपद में टनकपुर बनबसा क्षेत्र के भ्रमण पर आए कुमाऊं मंडल कमिश्नर दीपक रावत ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध माता पूर्णागिरि मेला व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान कमिश्नर रावत ने टनकपुर शारदा घाट से लेकर पूर्णागिरि मेला क्षेत्र तक मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही मेला क्षेत्र के पास से ही आयोजित की जा रही राफ्टिंग एवं पैराग्लाइडिंग आदि स्पोर्ट्स गतिविधियों का भी जायजा लिया मीडिया को जानकारी देते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि शारदा घाट का विकास हो।

साथ ही पूर्णागिरि मेला साल भर सुचारू रूप से चलता रहे इसी के मद्देनजर हमने टनकपुर शारदा घाट से लेकर मेला क्षेत्र तक स्थाई व्यवस्था स्थापित करने हेतु प्लान तैयार कर लिया गया है टनकपुर शारदा घाट का विकास 30 करोड़ की लागत से होने जा रहा है साथ ही पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में स्थाई विद्युत पोल एवं पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है आने वाले समय में मेला वर्षभर सुचारू रूप से चलता रहे इसको ध्यान में रखकर ही आगे की प्लानिंग की जा रही है।

मेला क्षेत्र में जहां-जहां भी व्यवस्था स्थापित करने की जरूरत की आवश्यकता होगी वहां कार्य किया जाएगा आज के निरीक्षण में हमने इन्हीं सब मुद्दों को ध्यान में रखा है हम चाहते हैं  क्षेत्र में धार्मिक टूरिज्म के साथ स्पोर्ट टूरिज्म एवं वाइल्डलाइफ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिले इसके लिए जो भी आवश्यक होगा वह किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago