उत्तराखण्ड

आयुक्त दीपक रावत ने बिल्डर पर कसा शिकंजा, पार्क की जमीन बेची, काम रोका

भीमताल
कुमाऊं आयुक्त/ मुख्यमंत्री सचिव, अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने मंगलवार को शिखर कंस्ट्रक्शन की आरे से डोब ल्वेशाल में (सनी लेक प्रोजेक्ट केनाम ) से आवासीय कॉलोनी बनाई जा रही है। 15-16 लोगों ने आयुक्त को ई-मेल से शिकायत कर बताया कि था बिल्डर ने पार्क की जमीन बेच दी है जबकि जिला विकास प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत नक्शे में पार्क दर्शाया गया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने निरीक्षण किया। और पता चला कि सभी फेज में बने करीब 15 से अधिक पार्क को अवैध तरीकों से बेचा जा चुका है।
जिस पर आयुक्त ने खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के निर्देश और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार आर्थिक दंड या चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नक्शा का बोर्ड लगाने और ठेकेदार का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

लोगों ने बताया कि नक़्शे के अनुसार पार्क की भूमि का नक़्शा पहले सिने कलाकार चंद्र चूड़ के नाम पर थी जो अब शिवम जिंदल को दे दी गयी है।

सनी लेक प्रोजेक्ट के फेस 1,2 और 3 के दौरान कुमाऊं आयुक्त को कई खामियां मिली। जिस पर उन्होंने तहसीलदार, वन विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों को निरीक्षण कर और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
बताया कि प्राधिकरण से फेस 2 में 160 फ्लैट बन चुके हैं। लेकिन एसटीपी का प्रावधान नहीं है। साथ ही क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा पहले चालानी कार्रवाही भी की गयी थी।

नक़्शे अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि 65 मीटर से कम में निर्माण त्रुटि या नक्शा बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बिना अनुमति के अवैध तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिस पर उन्होंने पटवारी को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में करीब 200 से अधिक बांज और अन्य पेड़ों का पातन किया गया। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।

साथ ही उन्होंने वन विभाग की भूमि में अवैध तरीके से रह रहे लोगों का नियमानुसार चालान करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तल्लीताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम का निरीक्षण किया। केएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि गेस्ट हाउस से लगी हुई जमीन में कुछ लोगों की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर केएमवीएन की भूमि भी लगी हुई है। साथ ही कहा कि एक बिल्डर की ओर से केएमवीएन का गेट भी नहीं लगने दिया जा रहा है। कमिश्नर ने एसडीएम से केएमवीएन के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त जांच जमीन की करने को कहा। साथ ही कहा कि उक्त भूमि पर अगर बाहरी व्यक्ति की ओर से कब्जा किया गया है तो उसको नोटिस भेजने को कहा और प्राधिकरण से मामले की जांच कर कमियां मिलने पर ऐसे लोगों के नक्शे निरस्त करने को कहा।
भीमताल स्थलीय भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि लोगों ने सीवर की समस्या बताई जिस पर आयुक्त ने जल संस्थान के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झील में कूड़ा करकट आदि पर सिचाई विभाग को समय समय पर साफ सफाई करने और जल संस्थान के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर सीवर लाइन लीकेज को ठीक करने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago