उत्तराखण्ड

कमिश्नर दीपक रावत ने की कड़ी कार्रवाई, कृषि आउटलेट को सील कर पकड़ी गई कालाबाजारी

भीमताल:-  अभी तक मसालों, मिठाइयों जैसे खाद्य पदार्थों में ही मिलावट और नकली उत्पाद के मामले सामने आ रहे थे, लेक‍नि अब फसलों के बीजों के भी नकली होने का मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। कमिश्नर ने गुरुवार को भीमताल में छापा मारकर गोरखधंधा करने वालों पर शिकंजा तो कस दिया, मगर इन बीजों से अब तक कितने ही किसानों ने नुकसान उठाया होगा, इसकी जांच होनी चाहिए। नैनीताल जिले में 49 हजार 909 हेक्टेयर कृषि भूमि में 48 हजार 735 किसान खेती कर रहे हैं। यह किसान गेहूं, चावल, मडुआ, गन्ना, सावन, मक्का, दाल, मशरूम, तेजपात, सेब, आलू, गोभी, धनिया, पालक, मेथी, टमाटर, सोयाबीन, टिंडा, भिंडी, तोरी, मिर्च, मक्का, खीरा व लौकी आदि प्रकार के फसलों की खेती करके अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं। ये किसान भीमताल, कोटाबाग, ओखलकांडा, रामनगर, धारी, रामगढ़, हल्द्वानी व बेतालघाट ब्लॉक के हैं, लेकिन जिले के किसानों को राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल के आउटलेट धोखा देकर नकली बीज दे रहा था।

बताया जा रहा है कि नैनीताल में किसानों को बीज उपलब्ध कराने के नाम पर पिछले काफी समय से खेल हो रहा था। कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आउटलेट जिले के किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे बीज के पैकेट पर यूपी का फर्जी बार कोड लगाया गया था। जहां से पहाड़ के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज न देकर नकली एवं घटिया क्वालिटी का बीज दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा प्रमाणित उच्च क्वालिटी के बीज को संबंधित आउटलेट दूसरे प्रदेश को सप्लाई कर कालाबाजारी कर रहा था, जिससे आउटलेट संचालक के कालाबाजारी पकड़ में नहीं आ रहा था। भीमताल के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले भीमताल ब्लॉक के एक गांव के किसान ने भीमताल राजकीय प्रजनन उद्यान के आउटलेट से मटर एवं सरसों का बीज लिया था। जिस पर लगाए गए बार कोड को पढ़ने पर उसमें यूपी का पता मिला। बार कोड स्कैन करने की उन्हें जानकारी होने के चलते उन्होंने बार कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन किया, लेकिन बार कोड स्कैन नहीं हुआ। उनके एक रिश्तेदार कृषि विभाग में अधिकारी हैं। जिनसे उन्होंने बीज पर बार कोड के बारे में बताया। तब बार कोड फर्जी होने का पता चला।

उन्होंने इसकी शिकायत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से कराई। जिस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार देर शाम को भीमताल स्थित राजकीय प्रजनन उद्यान के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आउटलेट पर छापेमारी की। जहां पर कालाबाजारी का मामला पकड़ में आया और आउटलेट को सील करा दिया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago