शिक्षकों के तबादलों के लिए उत्तराखंड में हरियाणा की तर्ज पर तबादला नीति बनाने के लिए समिति गठित की गई है। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सीमैट के प्रभारी अपर निदेशक डीसी गौड़ की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
उप निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट, उप निदेशक अशोक गुसांई, उप निदेशक जगमोहन सोनी, उप निदेशक शैलेंद्र अमोली, समग्र शिक्षा में विशेषज्ञ पल्लवी नैन, डायट में लेक्चरर राम सिंह चौहान, जीआईसी कंडारी उत्तरकाशी में लेक्चरर विनोद मल्ल एवं सीमैट में समस्त प्रोफेशनल को इसमें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आदेश में कहा गया है कि एक पारदर्शी एवं स्पष्ट तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…