उत्तराखण्ड

नैनीताल में फिर सांप्रदायिक तनाव! हिन्दू लड़की-मुस्लिम लड़के की दोस्ती पर हंगामा, पुलिस का पहरा

शहर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने बुधवार देर शाम कोतवाली में उस समय नया मोड़ ले लिया जब एक युवती पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक के समर्थन में वहां पहुंच गई। इस घटनाक्रम के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाकर तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शहर निवासी राजेंद्र और सूखाताल निवासी हनी नवाब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने हनी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। पूछताछ के दौरान शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक युवती कोतवाली पहुंची और युवक के पक्ष में बयान देने लगी। युवती ने युवक को निर्दोष बताया।

इस बीच युवती के घर न लौटने की सूचना पर परिजन उसे खोजते हुए कोतवाली पहुंचे। परिजनों को युवती को युवक के पक्ष में देखकर नाराजगी हुई और कथित तौर पर उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। वहीं, कुछ संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और युवक पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने युवती को महिला पुलिसकर्मी के कक्ष में सुरक्षित रखा। युवती ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया और युवक को अपना दोस्त बताते हुए उसका पक्ष लिया। पुलिस का कहना है कि युवती को उसकी मां के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।

विवाद के बाद युवक के घर पर हमला, पिता घायल

इस बीच, युवक को घर भेजने के कुछ देर बाद कुछ लोग उसके घर पहुंच गए। वहां युवक के न मिलने पर उन्होंने उसके पिता नजर खान से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

धमकी के आरोप में शिकायत

वहीं, एक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक धार्मिक स्थल से संबंधित व्यक्ति ने उन्हें धमकाया। पुलिस का कहना है कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

पुलिस की अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि “पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक को घर भेज दिया गया है। युवती को फिलहाल महिला कांस्टेबल की निगरानी में रखा गया है और उसे सुरक्षित उसकी मां के हवाले किया जाएगा। कुछ लोगों ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है, लेकिन पुलिस शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago