देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 को नादेही और 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। आगामी कैबिनेट में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का फैसला हो सकता है।
गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि हरिद्वार जिले में निजी चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। 17 नवंबर को नादेही, 18 को सितारगंज, 21 को बाजपुर, 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होगा।
गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बातचीत चल रही है। आगामी कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि पेराई सत्र के दौरान मिलों का संचालन सुचारू रूप से हो। कम से कम ब्रेकडाउन होना चाहिए। इसके अलावा चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के लिए टीन शेड का निर्माण, पीने के पानी समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…