उत्तराखंड के संगीत जगत का एक जाना पहचाना चेहरा गुंजन डंगवाल हैं। खबर है कि गुंजन डंगवाल किसी काम के लिए चंडीगढ़ गए थे। वहां पंचकूला में एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में गुंजन का मौके पर ही निधन हो गया। गुंजन हाल ही है में पहाड़ी अ-कपेला 3 की तैयारी कर रहे थे। अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लोगों को इस बारे में जानकारी दी थी। गुंजन ने अपनी मेहनत और लगन से बहुत ही कम वक्त में उत्तराखंड के संगीत जगत में अपना नाम कर लिया था।
अगर इस वक्त उत्तराखंड में बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्टर के नाम गिने जाएं, तो उन चंद युवाओं में गुंजन का नाम भी है। संगीत में प्रयोग और गीतों में बेजोड़ शब्दों के माध्यम से वो हर प्रस्तुति को बेहतरीन बना देते थे। गुंजन के जाने से उत्तराखंड के संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। पहाड़ी अ-कापेला, नंदू मामा की स्याली, ऊडांदू भौंरा जैसे शानदार गीतों की प्रस्तुति गुंजन डंगवाल द्वारा की गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…