उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंधन, 3,72,720 मतदाताओं के लिए 2444 पीठासीन अधिकारी और 2415 सुरक्षाकर्मी तैनात

पिथौरागढ़:-  सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 2444 पीठासीन और मतदान अधिकारी चुनाव संपन्न कराएंगे। इसके अलावा 119 सेक्टर और 17 जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।  पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभाओं में 1,87,426 पुरुष मतदाता और 1,85,292 महिला मतदाता सहित कुल 3,72,720 मतदाता हैं। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले भर के 611 बूथों में 2415 पुलिस, पीएसी, वन विभाग, पीआरडी और होमगार्ड को तैनात किया गया है। इसके लिए अन्य कार्यों के लिए जिले के सभी बूथों में 2444 कर्मियों को तैनात किया गया है।

यातायात अधिकारी नोडल केएस पलड़िया और सहायक नोडल अधिकारी पीसी पाटनी ने बताया कि जिले भर में मतदान पार्टियों को पहुंचाने के लिए 1090 वाहन अधिकृत किए गए हैं। इसमें 92 बस, 60 सरकारी वाहन सहित अन्य टैक्सी और मैक्सी वाहन अधिकृत किए गए हैं।

आचार संहिता उल्लंघन की सात शिकायतें दर्ज
जिले भर में आचार संहिता उल्लंघन की अब तक सात शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसमें संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर उसका निस्तारण कर दिया गया है। मीडिया प्रमाणन समिति सोशल मीडिया सहित कई अन्य स्थानों पर नजर बनाए हुए है।

20 व्हील चेयर और 10 डोली की व्यवस्था
जिले में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को पहुंचाने के लिए बैंकों के सहयोग से 20 व्हील चेयर और 10 डोली की व्यवस्था की गई है। इसमें वॉलंटियर और एनसीसी के कैडेट्स तैनात रहेंगे।

नए मतदाताओं को रिझाने के लिए बनाए यूथ बूथ
प्रशासन ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्राथमिक विद्यालय नपलच्यू, जीआईसी डीडीहाट औरप्राथमिक विद्यालय टकाना में महिला बूथ बनाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय कुंजनपुर, प्राथमिक विद्यालय जौरासी को महिला और पीडब्लूडी बूथ बनाया गया है। जीआईसी खुमती को पीडब्लूडी और प्राथमिक विद्यालय खुमती को यूनिक बूथ बनाया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मड़ को पीडब्लूडी बूथ, प्राथमिक विद्यालय त्रिपुरादेवी,किरोली में यूनिक और पीडब्लूडी बूथ बनाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय पंडा और आईटीआई अस्कोट को यूथ बूथ बनाए गए हैं।

94 प्रतिशत बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान
पिथौरागढ़ जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8408 मतदाता हैं। जिनमें 5143 महिला और 3265 पुरुष मतदाता है। इसमें मतदान पार्टियों ने घर-घर जाकर 94 प्रतिशत बुजुर्ग मतदान और 98.6 प्रतिशत दिव्यांग मतदान कराया।
आधार कार्ड, डीएल से भी कर सकते हैं मतदान
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर मतदाता आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पेन कार्ड दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मतदान करने वाले व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर मतदान नहीं करने दिया जाएगा।

पिथौरागढ़ जिले में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या
विधानसभा – पुरुष – महिला- कुल
धारचूला- 43,264 – 43,070 – 86,334
डीडीहाट- 39,607 – 40,338 – 79,945
पिथौरागढ़- 52,653 – 53,334 – 1,05,987
गंगोलीहाट- 51,902 – 48,550- 1,00,454
कुल- 1,87,426 – 1,85,292- 3,72,720

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago