उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तराखंड:- उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी शामिल होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में कांग्रेस ने 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।

माना जा रहा कि बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। भाजपा टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा सीट प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए मोर्चा संभाल लिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांचों सीटों पर 16 नाम तय किए गए। केंद्रीय चुनाव समिति भी इनमें से ही पांच नामों पर मुहर लगाएगी। पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब इस सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला दावेदारों में शामिल हैं, जबकि हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के नाम चर्चा में हैं।

टिहरी सीट से पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह सिंह, विक्रम सिंह नेगी, जोत सिंह गुनसोला, नवीन जोशी टिकट पर दावा कर रहे हैं। नैनीताल सीट पर विधायक भुवन कापड़ी, दीपक बलूटिया, रणजीत सिंह रावत, अल्मोड़ा में यशपाल आर्य व प्रदीप टम्टा के नाम की चर्चा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच कर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। लगभग पौन घंटे तक दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी टिहरी संसदीय क्षेत्र से प्रीतम सिंह को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है, पर प्रीतम सिंह सार्वजनिक रूप से चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago