उत्तराखण्ड

कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे रामनगर,  बीजेपी पर जमकर बोला हमला

रामनगर:-  गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल आज रामनगर पहुंचे, गणेश गोदियाल ने रामनगर के मालधन क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया, इस दौरान गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जमकर हमला किया। गणेश गोदियाल ने कहा मालधन क्षेत्र की स्थापना हमारे नेता खुशीराम ने की, गरीब लोगों को थोड़े थोड़े पट्टे देकर उन्होंने मालधन क्षेत्र में बसाया, आज यहां अतिक्रमण के नाम पर लोगों को हटाने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा मालधन की जनता जिताने का काम करेगी।

गणेश गोदियाल ने एक बार फिर से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी पर हमला किया, उन्होंने सुपर हिट गढ़वाली गीत ‘मैं पहाड़ूं कू रैबासी, तू दिल्ली रैण वालू’ यानी ‘मैं पहाड़ का निवासी हूं और तू दिल्ली का रहने वाला है’ के जरिए अटैक किया। गणेश गोदियाल ने कहा आज पहाड़ों से पलायन इसलिए हो रहा है क्योंकि आज पहाड़ों पर कोई भी रोजगार नहीं है, गणेश गोदियाल ने कहा मैंने मुंबई से पैसा कमाकर अपने पहाड़ में विद्यालय बनाया।

गणेश गोदियाल ने कहा बीजेपी ने आज उत्तराखंड में भविष्य की संभावनाओं को खत्म कर दिया है, उन्होंने कहा उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की हत्या पर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago