उत्तराखण्ड

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता दसौनी ने कहा जोशीमठ त्रासदी पर कांग्रेस जन भी उतने ही व्यथित हैं जितना कि सत्तापक्ष

देहरादून:- लगातार 6 जनवरी 2023 से समय मांगने के बावजूद जब मुख्यमंत्री कार्यालय से उत्तराखंड कांग्रेस को जोशीमठ मामले में समय नहीं दिया गया ऐसे में मजबूरन उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास कूच करना पड़ा।

जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया की उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ एक प्रतिनिधिमंडल जोशीमठ मामले में सकारात्मक सुझाव देने हेतु कई दिनों से विभिन्न अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का समय मांग रहा था परंतु लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय टालमटोल कर रहा था। दसौनी ने कहा कि जोशीमठ त्रासदी पर कांग्रेस जन भी उतने ही व्यथित हैं जितना कि सत्तापक्ष।

ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव एवं एक सकारात्मक, रचनात्मक और सहयोगात्मक विपक्ष की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु उत्तराखंड कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए प्रयासरत था,  जब 4 दिन का समय बीत जाने के बावजूद समय नहीं मिला तो ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षुब्ध होकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जहां पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस जनों को रोकने का भरसक प्रयास किया महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और काफी देर की मशक्कत के बाद भी जब पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस जनों को मुख्यमंत्री आवास जाने की इजाजत नहीं दी तो सभी कांग्रेस जन सड़क पर ही बैठ गए।

कांग्रेस जनों की पुलिस प्रशासन के साथ मुठभेड़

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष /पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से विधायक प्रीतम सिंह, द्वाराहाट से विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान एवं राजकुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा ,प्रीतम सिंह  विजयपाल सजवान, पूरन रावत और गरिमा दसोनी ने वहां एकत्रित कांग्रेस जनों को संबोधित भी किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ से लौटकर वहां की स्थानीय जनता की दुर्दशा पर खेद प्रकट किया। दोनों ही नेताओं ने जोशीमठ के अपने दौरे के अनुभव कांग्रेस जनों के संग साझा करते हुए इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा की राज्य की भाजपा सरकार की उदासीनता का ही आज परिणाम है कि जोशीमठ की जनता को आज यह दिन देखने पड़ रहे हैं, उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि इतना सब कुछ बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार चेतने का नाम नहीं ले रही है। प्रीतम सिंह ने कहा की जिन परिवारों को शिफ्ट किया जा रहा है उनको पर्याप्त मात्रा में न रसद दिया जा रहा है ना उनके सामान की कोई सुरक्षा की जा रही है उनके बच्चे दूध के अभाव में बिलख बिलख कर रो रहे हैं। सरकार के इंतजाम नाकाफी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा ने कहा जोशीमठ आपदा पर ना अभी तक कोई कैबिनेट बैठक की गई है ना ही इसे आपदा घोषित किया गया और संवेदनहीनता की हद है की ना ही देश के प्रधानमंत्री ने स्थानीय जनता को सांत्वना देने हेतु जोशीमठ प्रकरण में अभी तक एक भी शब्द ट्वीट नहीं किया है।

कुछ के दौरान उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी संगठन महामंत्री विजय सारस्वत महामंत्री याकूब सिद्धकी गोदावरी थापली नवीन जोशी पूर्व विधायक विजयपाल सजवान एवम राजकुमार, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल पूरन रावत महेंद्र नेगी शीशपाल सिंह बिष्ट अमरजीत सिंह जी सुजाता पाल अंजू लूंठी दीपक लूंठी राजेंद्र शाह लालचंद शर्मा अभिनव थापर नीरज त्यागी श्याम सिंह चौहान सौरभ ममगई इत्यादि उपस्थित थे। कांग्रेस जन मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मिलने के बाद ही धरने से उठे। आज शाम कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago