उत्तराखण्ड

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता दसौनी- हिंदू धर्म का ठेकेदार समझने वाली भारतीय जनता पार्टी ने लगातार हमारे विश्वप्रसिद्ध धामों पर कुठाराघात करने का काम किया

उत्तराखंड;-  आज उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में हर की पैड़ी, हरिद्वार से गंगा स्नान के बाद तेरह दिवसीय “जय गंगा जय केदार” के जयकारों के साथ “केदारनाथ प्रतिष्ठा- सम्मान रक्षा यात्रा” का शुभारंभ कर दिया गया। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आज  ही का दिन चुना, जबकि वह गुरु पूर्णिमा के दिन सावन के पहले सोमवार के दिन भी बाबा के दर्शन कर सकते थे।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने मुख्यमंत्री द्वारा केदार बाबा के दर्शन के पीछे पश्चाताप और आत्मग्लानि की भावना बताई ,दसोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को केदार बाबा के दर्शन करके माफी मांगनी भी चाहिए क्योंकि पिछले दिनों उनसे बोराडी, दिल्ली में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। दसौनी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम के नाम से एक मंदिर के भूमि पूजन में उपस्थित रहने से जाने अनजाने में करोड़ों करोड़ सनातनियों की भावनाओं को आघात पहुंचा। दसौनी ने कहा इतना ही नहीं हुआ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जब से प्रदेश में काबिज हुई है तब से स्वयं को हिंदू धर्म का ठेकेदार समझने वाली भारतीय जनता पार्टी ने लगातार हमारे विश्वप्रसिद्ध धामों पर कुठाराघात करने का काम किया है। दसौनी ने कहा कि पहले त्रिवेंद्र सरकार में देवस्थानम बोर्ड का गठन कर दिया गया जो सीधे तौर पर हमारे तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों पर चोट थी, विवाद बढ़ता देख भारतीय जनता पार्टी के ही दूसरे मुख्यमंत्री के द्वारा उसे निरस्त कर दिया गया लेकिन भाजपा शासन में विवाद यहीं खत्म नहीं हुए कभी क्यू आर कोड विवाद, तो कभी केदार बद्री मास्टर प्लान पर बीकेटीसी सवालों में घिरती रही है और उसके बाद सदी का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ जब केदारनाथ धाम में लगे 228 किलो सोने को पीतल बता दिया गया।

दसोनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्णय लिया कि धाम और धर्म के मान सम्मान और उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु और सत्ता पक्ष को आईना दिखाने के लिए पदयात्रा निकालनी ही होगी ताकि सत्ताधारी अपनी ही नजरों में शर्मसार हो सके।  गरिमा ने कहा की बाबा केदार शिव भोले नाथ भारतीय जनता पार्टी को सद्बुद्धि दें, केदार बाबा के सोना पीतल मामले में सच सबके सामने आ सके , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बार-बार जिस तरह से हमारे धामों की पौराणिक परंपराओं को ताक में रखकर गर्भ गृह में फोटो सेशन हो रहा है और जिस तरह का कृत्य बोराडी, दिल्ली और तेलंगाना में हुआ है उसकी पुनरावृत्ति ना हो इन सभी बातों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने यह यात्रा निकाली है ।

गरिमा ने कहा कि 2013 के  दैवीय आपदा का जो मंजर था वह प्रकृति का तांडव था जिससे उत्तराखंड आज तक नहीं उभर पाया है। बाबा केदार को अपने  तीसरे नेत्र को खोलने की नौबत ना आ जाए इसलिए भी यह यात्रा  आवश्यक थी। परंतु मुख्यमंत्री जी के केदार बाबा के दर्शन के दो मायने हैं या तो वह अपनी करनी के लिए पश्चाताप करने गए हैं या फिर केदारनाथ में होने वाले उपचुनाव के मध्य नजर हवा का रुख भांपने?

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago