उत्तराखण्ड

परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा,अघोषित आपातकाल बताया: वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना

देहरादून : परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 28 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने भाजपा पर प्रहार किए। यह आरोप लगाते हुए एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिला प्रशाशन ने भाजपा सरकार के दबाव में परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं दी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह अलोकतांत्रिक है व जिस प्रकार से देश भर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों में व्यवधान डाला जा रहा है उससे प्रतीत हो रहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है ।

आने वाले दिनों में देश तानाशाही की तरफ अग्रसर हो रहा है। धस्माना ने खड़गे के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति न दिए जाने पर उत्तराखंड सरकार व जिला प्रशासन की आलोचना की। धस्माना ने कहा कि जिला अधिकारी को कार्यक्रम की अनुमति के लिए लिखित आग्रह किया गया । उन्होंने अनुमति के लिए असमर्थता दर्शाते हुए कहा कि आप सरकार से बात कर लें जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने शहरी विकास मंत्री से बात की तो उन्होंने कहा कि वे ऊपर से बात कर के बताएंगे ।

धस्माना ने कहा कि जब उत्तराखंड में व केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थीं तब भाजपा के अनेक कार्यक्रमों के लिए परेड ग्राउंड दिया जाता रहा। जबकि पिछले चार महीनों में ही जिला प्रशासन ने एक दर्जन बार अलग अलग राजनैतिक अराजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी तो आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कॉंग्रेस को कार्यक्रम करने के लिए जिला प्रशासन कैसे मना कर सकता है। धस्माना ने कहा कि यह भाजपा व भाजपा सरकारों की मोडस ऑपरेंडी का हिस्सा है और जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बाधित किया जा रहा है उसी तर्ज पर अब कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए तरह तरह के हथकंडे भाजपा व भाजपा की सरकारें अपना रही हैं।

उन्होंने कहा कि असम में 22 जनवरी को राहुल गांधी को अनुमति होने के बावजूद मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं जाने दिया गया, फिर 23 जनवरी को उनके विश्विद्यालय में लगे कार्यक्रम को विवि प्रशासन पर दबाव बना कर निरस्त कर दिया गया । और फिर गुहावटी में उनको प्रवेश करने से रोक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिससे यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि भाजपा कांग्रस के प्रति लोगों के बढ़ते समर्थन से घबराई हुई है।

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की इस तानाशाही के आगे झुकने वाली नहीं है। पार्टी 28 जनवरी व उसके अलावा अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित करेगी चाहे हमको सड़क पर बैठ कर अपने कार्यक्रम आयोजित क्यों न करने पड़ें। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी उपस्थित रहीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago