देहरादून;- कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। सोमवार को पिता-पुत्र अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने बताया कि 44 साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है।
उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी से सदस्यता से त्यागपत्र दिया। वर्मा ने बताया कि सोमवार को वे भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि अशोक वर्मा पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, सभाषद दल के प्रवक्ता समेत कांग्रेस में कई पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…