आज अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया, वहीं राहुल गांधी के आह्वाहन पर देश में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि छ: महीने में एक व्यक्ति फ़ौजी नहीं बन सकता सरकार ने पेंशन बंद कर दी तो ये युवाओं के साथ एक बहुत बड़ा खिलवाड़ है।
21 साल की उम्र में जब एक नौजवान बेरोजगार होगा तो वो कैसे मान सम्मान से अपना जीवन यापन करेगा ये एक बड़ा प्रशन है, सरकार ना पेंशन दे रही है न भत्ते न कैंटीन की सुविधा दे रही है और उप्पर से राष्ट्र की सीमाओं को ख़तरे में डाल दिया है।
करन माहरा ने कहा कि एक सैनिक को पूरा सैनिक बनने में 6-7 साल लगते है और ये हम नहीं इसको सेना के एक्सपर्ट के रहे है सेना के रिटायर्ड अफसर कह रहे है कि ये देश के साथ ग़लत हो रहा है और कांग्रेस पार्टी ने ये सत्याग्रह युवाओं की आवाज़ को उठाने के लिए किया है और आगे भी युवाओं के साथ हम खड़े रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…