देहरादून:- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मीनाक्षी नटराजन को भी प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव होने हैं इसके लिए प्रीतम सिंह को सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, आपको बता दें कि ‘चकराता’ से विधायक प्रीतम सिंह छठवीं बार विधायक है, पूर्व में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह निभा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से यह साफ हो गया है हाईकमान से प्रीतम सिंह की नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी, और उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में प्रीतम का कद और बढ़ जाएगा। अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर बनाने के बाद उत्तराखंड में भी उनका कद बढ़ गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…