उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को शीघ्र पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोनों सीटों पर जिम्मेदारी निभाने को कहा।
मंगलवार को उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश के पार्टी नेताओं संग वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए। कहा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट और मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ना है। बूथ स्तर चुनावी रणनीति बनाकर काम करना होगा। उन्होंने बदरीनाथ और मंगलौर विस में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी निभाने के के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, देशभर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उत्तराखंड की दोनों सीट जीतकर भाजपा को जवाब दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने प्रदेश प्रभारी को जानकारी दी कि वह बदरीनाथ विस के दौर पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। कहा, पार्टी एक दो दिन में एक पैनल बनाकर हाईकमान को भेजेगा।
कहा, शीघ्र प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। वर्चुअल बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, सह प्रभारी दीपिका पांडे और अमरजीत सिंह मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया, चुनाव तैयारियों व रणनीति के लिए शीघ्र ही प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड भेजा जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…