उत्तराखण्ड

क्रॉस वोटिंग को लेकर ‘काली भेड़’ की तलाश में कांग्रेस में मचा है हड़कंप

 

कांग्रेस में ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करके एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी को वोट डालने वाले एक कांग्रेस के विधायक चर्चाओं में है। वहीं कांग्रेस के विधायक की पहचान करने को लेकर कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के अंदर छुपी ‘काली भेड़ रूपी माननीय विधायक जी’ की पहचान जल्दी ही कर ली जाएगी। फिलहाल तो उन एक ‘विधायक जी’ को लेकर

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस भवन में कुछ मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग गोपनीय मतदान के जरिये होती है और गोपनीय मतदान में ये पता नहीं चलता है कि किसने किसको वोट डाला है। लेकिन ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक की पहचान हो जाएगी।

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में वोटिंग से पहले सभी कांग्रेस के विधायकों को पार्टी के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट देने को लेकर चर्चा हो चुकी थी। इसके बावजूद भी एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग करके पार्टी के आदेश की अवहेलना की है, उन्होंने कहा कि पार्टी का आदेश सबको मानना चाहिए, और ये क्रॉस वोटिंग के मामले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कुल 70 विधायकों की विधानसभा में बीजेपी 47 विधायक हैं और 2 बीएसपी और 2 निर्दलीय मिलाकर 51 वोट बीजेपी के बनते हैं, लेकिन वोटिंग वाले दिन मंत्री चंदन रामदास बीमारी के कारण अस्पताल में एडमिट रहे और वोट नहीं डाल पाए। उसके बावजूद काउंटिंग में द्रौपदी मुर्मू को 51 विधायकों के वोट निकले हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के कुल 19 विधायक उत्तराखंड विधानसभा में हैं, जिनमें से तिलकराज बेहड़ और राजेंद्र भंडारी स्वास्थ्य खराब होने के चलते देहरादून से बाहर रहने के कारण वोट नहीं डाल पाए, यानी सिर्फ 17 विधायकों ने ही वोट डाला था, इनमें से एक वोट खराब होने से निरस्त हो गया था। इस हिसाब से राष्ट्रपति के चुनाव की काउंटिंग में उत्तराखंड से कांग्रेस के यशवंत सिन्हा को 16 वोट मिलने चाहिए थे लेकिन 15 वोट ही मिले हैं। किसी एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है। इसी को लेकर कांग्रेस में माहौल गरमा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago