उत्तराखंड:- लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…