देहरादून:- वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महर्षि ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों की यह सफलता हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में बेहद गर्व की बात है कि हमने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी। चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल कर दिया है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। यह हमारे राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महर्षि के कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की टीम और वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई की पात्र है। हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि इसरो की स्थापना में दूरदर्शी राष्ट्र नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू, लौह महिला इंदिरा गांधी तथा स्वप्नदृष्टा नेता राजीव जी के योगदान का सहज ही स्मरण हो जाता है। इंदिरा गांधी जी ने जिस तरह भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का हौसला बढ़ाया था, आज फिर उसी तरह का अनुभव हो रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…