ओडिशा:- ओडिशा के बोलांगिर जिले के कांटाबांजी शहर में कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी वाले बैनर और पोस्टर लगे हुए मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने सलूजा को 15 दिन में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर देखने के बाद कांटाबांजी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
कांटाबांजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सलूजा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से जान से मारने की धमकी दी गई है। वरिष्ठ विधायक ने कहा, ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मुझे घटना की जानकारी मिली। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। इस समय कोई सीधे तौर पर पोस्टर लगाकर मुझे मारने की धमकी दे रहा है, जो हैरान कर देने वाला है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता। एक सलूजा मरेगा तो सैकड़ों सलूजा जन्म लेंगे।’ कांग्रेस नेता ने पुलिस प्रशासन से जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…