उत्तराखण्ड

कांग्रेस विधायक बिष्ट पर अमर्यादित आक्षेप को साबित करें या क्षमा मांगे प्रेमचंद अग्रवाल -गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून:-   विगत दिवस विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट के ऊपर अमर्यादित और अनर्गल आरोप लगाने के लिए कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रेम चंद अग्रवाल को आढ़े हाथों लिया है। दसौनी ने कहा की प्रेमचंद अग्रवाल को अपने शब्द तोल मोल कर इस्तेमाल करने चाहिए। किसी भी व्यक्ति को समाज में अपनी प्रतिष्ठा और चरित्र बनाने में पूरा जीवन लग जाता है लेकिन चरित्र हनन करने के लिए मात्र एक पल चाहिए होता है। इसलिए किसी का भी चरित्र हनन करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना जरूरी है।

गरिमा ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं मारते, दसौनी ने मंत्री अग्रवाल को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्री रहते हुए प्रेमचंद अग्रवाल को सरे बाजार गनर और ड्राइवर के साथ मिलकर आरएसएस के एक व्यक्ति को चौराहे पर गुंडो की तरह पीटते हुए पूरे उत्तराखंड ने देखा। गरिमा ने मंत्री अग्रवाल से सवाल  पूछा कि क्या वह एक जनप्रतिनिधि का आचरण था? और क्या प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड की जनता से अपने उस गरिमा विहीन  कृत्य के लिए माफी मांगी? ऐसे में सवाल बड़ा यह उठता है कि यदि प्रेमचंद अग्रवाल को विपक्षी विधायकों के सवालों के जवाब नहीं सूझ रहे तो क्या वह इस तरह से विधानसभा के अंदर अपने सहयोगियों को बदनाम करने का काम करेंगे ?

दसोनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और विपक्ष सरकार से यह अपेक्षा करती है कि वह सत्र की अवधि बढ़ाए । उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं  की जनता ने बड़े प्रेम और विश्वास के साथ अपने जनप्रतिनिधियों को चुनकर इस आशा के साथ विधानसभा भेजा कि वह लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाली विधानसभा में उनकी क्षेत्रीय वह प्रादेशिक समस्याओं से सरकार को अवगत करवाएंगे परंतु सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते सत्र की अवधि नहीं बढ़ाना चाहती और जिस भी विधायक के सवालों के जवाब उनके पास नहीं है उनके ऊपर इसी तरह का बेसिर पैर का आक्षेप लगाया जा रहा है जो निराधार ही नहीं अस्वीकार्य है। गरिमा ने मांग करी कि या तो प्रेमचंद अग्रवाल अपने आरोप को साबित करें और यदि वह ऐसा नहीं कर पाए तो सार्वजनिक तौर पर सम्मानित विधायक मदन सिंह बिष्ट समेत समूची कांग्रेस से माफी मांगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago