उत्तराखंड:- उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। वह 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका पहली स्टार प्रचारक होंगी, जो पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी रैली करेंगी।
हरिद्वार और गढ़वाल सीट में 13 अप्रैल को एक ही दिन उनकी चुनावी रैली होगी। दोनों सीटों पर चुनावी रैली का स्थान तय होना बाकी है। हरिद्वार जिले में रुड़की और गढ़वाल सीट में गौचर में रैली कराने पर विचार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने रैलियों की तैयारी शुरू कर दी हैं। कहा, हरिद्वार व गढ़वाल सीट में एक ही दिन चुनावी रैली की जाएगी। दोनों स्थानों पर पूरे संसदीय क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता आएंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी। एक-दो दिनों में राहुल गांधी व अन्य स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय हो सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…