उत्तराखण्ड

28 जनवरी को रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे शामिल

 देहरादून:- कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 जनवरी को देहरादून में रैली में शामिल होने आ रहे है और इसमें प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी इसमें बढ़चढ़कर सहयोग करने को कहा गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में जिलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। रैली को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 28 जनवरी को देहरादून रैली में प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी इसमें बढ़चढ़कर सहयोग करने को कहा गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में जिलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून रैली 28 को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में होगी। रैली की तैयारी के संबंध में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य एवं पार्टी के आनुषंगिक संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र के मूल्यों का हनन करने पर तुली हुई है। राहुल गांधी की असोम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन पर किया गया हमला लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता हैप्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने विचार रखे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली की तैयारी को वरिष्ठ नेताओं को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन एवं अनुपम शर्मा नैनीताल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, संजीव आर्य, महेश शर्मा एवं सतीश नैनवाल ऊधमसिंहनगर, हेमंत बगडवाल अल्मोड़ा, डा गणेश उपाध्याय चंपावत के प्रभारी बनाए गए हैं।महेंद्र लुंठी बागेश्वर, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी एवं राजेश रस्तोगी देहरादून एवं ऋषिकेश, प्रदीप जोशी नरेंद्र नगर, प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल एवं याकूब सिद्दिकी रुड़की जिला एवं महानगर, प्रदेश महामंत्री मानवेंद्र सिंह हरिद्वार जिला एवं महानगर के प्रभारी होंगे। राजवीर चौहान देहरादून महानगर, वीरेंद्र पोखरियाल पछवादून, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला टिहरी, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट उत्तरकाशी, महेश प्रताप राणा पौड़ी गढ़वाल, प्रदीप थपलियाल चमोली, हरिकृष्ण भट्ट रुद्रप्रयाग एवं सुधीर शांडिल्य कोटद्वार के प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago