उत्तराखण्ड

कांग्रेस पार्टी ने काजी निजामुद्दीन को दिल्ली एआईसीसी इंचार्ज बना कर दिया अहम पद

देहरादून:- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मंगलौर विधानसभा से विधायक काजी निजामुद्दीन को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें दिल्ली एआईसीसी इंचार्ज बनाया गया है, काजी निजामुद्दीन के पास संगठन में राष्ट्रीय सचिव की भी अहम जिम्मेदारी है।

दिल्ली एआईसीसी प्रभारी की मिली जिम्मेदारी: पार्टी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी पत्र में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने दीपक बावरिया को दिल्ली के महासचिव प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है, जबकि उनके स्थान पर मंगलौर विधानसभा से विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मोदी लहर में जीती थी विधनसभा सीट: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है, इसमें मीनाक्षी नटराजन समिति की अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं और इमरान मसूद वह प्रदीप नरवाल को समिति का सदस्य बनाया गया है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी, गौरतलब है कि उत्तराखंड के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने जीत दर्ज कराई थी।

आलाकमान ने कश्मीर में सौंपी थी अहम जिम्मेदारी: कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन तीन बार मंगलौर से विधायक रह चुके हैं, वर्ष 2002 में उन्होंने बसपा से मंगलौर सीट से पहले चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उनके उनके पास संगठन में राष्ट्रीय सचिव की भी अहम जिम्मेदारी है, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कश्मीर का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनाया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago