उत्तराखंड में उपचुनाव के लिए दोनों ही पार्टियां कमर कस चुकी है। चंपावत में जहां सीएम धामी मेगा रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन कर चुके है तो वहीं कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए हाईकमान को प्रत्याशियों के पांच नाम भेजे है। बताया जा रहा है कि पांच कांग्रेस नेता ने चुनाव के लिए दावेदारी की है। बैठक के बाद इन पांचों के नाम हाईकमान को भेजे गए है। अब हाईकमान के फैसले का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चम्पावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है। ये बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप चुनाव की रणनीति तैयार की गई। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की मौजूदगी में पांच प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की। सभी नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं।
बैठक के बाद पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे खटीमा के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ उप चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से काम करेंगे। कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ उप चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि चम्पावत विधानसभा से उप चुनाव लड़ने के लिए पांच नाम सामने आए हैं। इनमें से किसी एक का नाम शीघ्र ही पार्टी प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…