उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। वहीं इस बार के बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी सदन के पहले दिन ही आक्रामक दिखी। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेसियों ने मांग की है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।
वहीं विरोध करते हुए चिंता जताई कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है। वहीं आज बजट सत्र के पहले दिन शाम चार बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बजट पेश करेंगे, साथ ही नई सरकार के गठन के समय मार्च में सरकार ने शुरू के चार महीनों के लिए 21 हजार करोड़ लेखानुदान पेश किया था। इसके बाद अब सरकार अगस्त से लेकर मार्च 2023 तक के लिए बजट पेश करेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…