उत्तराखंड सरकार के अंग्रेजों की पहचान, संकेत से जुड़े शहरों के नाम बदलने के प्रयासों को शिगूफा करार दिया। कहा कि देश में अंग्रेजों की गुलामी का सबसे बड़ा प्रतीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) है। आजादी के आंदोलन में आरएसएस और मुस्लिम लीग ने सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। मुस्लिम लीग खुद ही खत्म हो गई है।
अब जरूरत दूसरी पहचान को खत्म करने की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सभी जानते कि आजादी आंदोलन को किसने अंग्रेजों के इशारे पर कमजोर किया। किसने अंग्रेजों का साथ दिया। किसने चोट पहुंचाई। ऐसे में यदि भाजपा अंग्रेजों से जुड़ी पहचान, नामों को बदलना ही चाहती है तो वो सबसे पहले खुद को बदले। क्योंकि आरएसएस देश में अंग्रेजों की गुलामी का सबसे बड़ा संकेत है। ऐसे में अब नाम बदलने की शिगूफेबाजी से भाजपा बचे।
कहा कि देश में जब कभी किसी राज्य में चुनाव होता है, तो वहां समान नागरिक संहिता लागू करने का एक नया शिगूफा छोड़ दिया जाता है। सभी को मालूम है कि ये बिना केंद्र के संभव नहीं है। क्यों भाजपा सीधे केंद्र सरकार के स्तर पर समान नागरिक संहिता लागू नहीं करती।
क्यों आठ साल से भाजपा केंद्र में इस मसले पर चुप है। इससे साफ है कि भाजपा सिर्फ वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर इस मसले को हवा देने का प्रयास चुनाव दर चुनाव करती है। उन्होंने सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। कहा कि सत्र गैरसैंण में ही होना चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…