उत्तराखण्ड

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शुरू की अपनी टीम को मजबूत करने की मुहिम

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के अनुमोदन के उपरान्त पार्टी के वरिष्ठ नेता मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मथुरादत्त जोशी विगत कई वर्षों से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें देते आये हैं तथा विगत समय से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस मुख्यालय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के साथ ही प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने मथुरादत्त जोशी से आशा व्यक्त की है कि वे अपने अनुभव के आधार पर अपनी इस नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, अमरजीत सिंह, प्रशान्त खण्डूरी, दीप बोहरा, मोहन काला ने मथुरादत्त जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago