देश-विदेश

कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप: जीएसटी की नई दरों से किसानों को भारी नुकसान

जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को आम सहमति से जीएसटी में व्यापक सुधारों को अनुमति दे दी है। इस बैठक के दौरान जीएसटी में पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो स्तरीय टैक्स स्ट्रक्चर को मंजूरी मिली है। जीएसटी की ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद लगभग सभी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कम हो जाएगी। सबसे अधिक फायदा हेल्थ इश्योरेंस लेने वालों को होने जा रहा है। जहां एक तरफ बीजेपी के नेता इसकी सराहना कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इस फैसले की जमकर आलोचना की है।

जीएसटी की नई दरों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि देश में पहली किसानों पर कोई टैक्स लगाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने लिखा कि आज वही बीजेपी सरकार रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह का जश्न मना रही है, मानों आन लोगों से कर वसूलना कोई बड़ी उपलब्धि हो। देश के इतिहास में पहली बार किसानों पर टैक्स लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र की कम से कम 36 वस्तुओं पर जीएसटी लगाया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने एक राष्ट्र, एक कर को एक राष्ट्र नौ कर में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक दशक से जीएसटी में सुधारों की वकालत कर रही है। मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि गभग एक दशक से, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, GST के सरलीकरण की माँग कर रही है। मोदी सरकार ने “One Nation, One Tax” को “One Nation, 9 Taxes” बना दिया था। जिसमें 0%, 5%, 12%, 18%, 28% के Tax Slabs शामिल थे और 0.25%, 1.5%, 3% व 6% की विशेष दरें थीं। कांग्रेस पार्टी ने अपने 2019 और 2024 के घोषणापत्रों में सरल और तर्कसंगत कर व्यवस्था के साथ GST 2.0 की मांग की थी। हमने GST के जटिल Compliances को भी सरल बनाने की मांग की थी, जिससे MSMEs और छोटे व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago