उत्तराखण्ड

आगामी लोससभा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान कहा कांग्रेस सत्ता में आएगी तो करेगी ये पांच काम

देहरादून:- कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि  पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा। माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी।

इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि गिरती हुई इकोनॉमी को मजबूती मिले। आज नौकरियां जाने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। कहा कि लालच वाले, डर वाले या सत्ता भोगी लोग ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बीजेपी बहुत घबराहट में है। आज भी नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस बैकग्राउंड के हैं। बीजेपी अगर 400 पार करने वाली है तो दूसरे दलों के लोगों को क्यों ले रहे।

अगर कोई बताकर जाए तो उसे समझाया जा सकता है। अगर रातोंरात कोई ऐसा कर रहा है तो क्या कर सकते हैं। ये 1977 जैसा दौर है। सफाई का। मनीष खंडूडी के पार्टी छोड़ने पर माहरा ने कहा कि उन्हें सम्मान देने में कांग्रेस ने कोई कमी नहीं की। पिता बीजेपी से पूर्व सीएम, बहन विधायक व  विधानसभा अध्यक्ष हो, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। मुझे दुख है, उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए। कांग्रेस मुक्त कहने वाली बीजेपी आज कांग्रेस युक्त हो गई है।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago