देहरादून: उत्तराखंड में आए दिन भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नैनीताल में, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी में, पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल देहरादून के गांधी पार्क में, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी खटीमा और हरिद्वार में युवाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने भर्ती घपलों की हाईकोर्ट की देखरेख में सीबीआई से जांच की मांग की। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने कहा, कई भर्तियों में जिस तरह के गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे, उससे राज्य के युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसके विरोध में पार्टी की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…