UKSSSC घोटाले और विधानसभा में बैकडोर से हुयी भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस ने बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के आह्वाहन पर और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विधानसभा के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
करन माहरा ने कहा कि भर्ती घोटाले में जिस तरह से युवाओं के साथ धोखा किया गया उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि जिस भी विधान सभा अध्यक्ष के कार्यकाल में ये भर्तियों की गई हैं, उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में हुई सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में CBI की ओर से की जानी चाहिए। विधान सभा में जो भर्ती घोटाला हुआ है उसकी भी कड़ी जाँच होनी चाहिए और जिसके भी कार्यकाल में भांजा , भतीजा , भाई सभी परिवार के लोगों को नौकरी दी गयी है उसपर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…