उत्तराखण्ड

मथुरा दत्त जोशी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, करन माहरा बोले– अब हमारी पार्टी में कोई वैकेंसी नहीं

भाजपा नेता मथुरा दत्त जोशी के 10 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बयान से प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस के कई नेता पहले ही जा चुके हैं। उनसे सत्ताधारी दल में उथल-पुथल मची है। अब कांग्रेस के लिए कोई वैकेंसी नहीं बची है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए मथुरा दत्त जोशी ने मुख्य विपक्षी दल के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के संबंध में बयान दिया था। जोशी का कहना है कि ये विधायक शीघ्र कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में सम्मिलित होंगे।

अहमदाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से एकजुटता का मंत्र लेकर उत्तराखंड लौटते ही कांग्रेस नेताओं में मथुरा दत्त जोशी के बयान ने चौंका दिया। प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में ऐसे प्रदेशों में पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया, जहां विधानसभा चुनाव आने वाले वर्षों में तय हैं। जोशी के बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मथुरा दत्त जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि जोशी से पहले कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए। इससे भाजपा के नेताओं में बेचैनी है। सत्ताधारी दल में उथल-पुथल मची है। उन्हें यही लगता है कि भाजपा में अब कांग्रेस के लिए वैकेंसी फुल है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पार्टी विधायकों के कहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

 

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

PM किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में 8 लाख से ज़्यादा किसानों के खाते में पहुंची 20वीं किस्तPM किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में 8 लाख से ज़्यादा किसानों के खाते में पहुंची 20वीं किस्त

PM किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में 8 लाख से ज़्यादा किसानों के खाते में पहुंची 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं…

6 days ago
बढ़ी चुनाव कर्मियों की सैलरी: निर्वाचन आयोग ने BL0 का पारिश्रमिक दोगुना किया, ERO-AERO का मानदेय भी निर्धारितबढ़ी चुनाव कर्मियों की सैलरी: निर्वाचन आयोग ने BL0 का पारिश्रमिक दोगुना किया, ERO-AERO का मानदेय भी निर्धारित

बढ़ी चुनाव कर्मियों की सैलरी: निर्वाचन आयोग ने BL0 का पारिश्रमिक दोगुना किया, ERO-AERO का मानदेय भी निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए…

6 days ago
जोशीमठ भूस्खलन: हेलंग के पास टीएचडीसी प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ गिरा, 4 श्रमिकों को चोटेंजोशीमठ भूस्खलन: हेलंग के पास टीएचडीसी प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ गिरा, 4 श्रमिकों को चोटें

जोशीमठ भूस्खलन: हेलंग के पास टीएचडीसी प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ गिरा, 4 श्रमिकों को चोटें

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित हेलंग के पास टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी की जल…

6 days ago

सुल्तानपुरी दौरे पर CM रेखा गुप्ता का वादा: “जर्जर फ्लैट्स की जगह सबको मिलेगा अपना पक्का घर”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार सुबह सुल्तानपुरी में डीडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट्स का निरीक्षण…

6 days ago

डिजिटल निगरानी से सुधरेगी सफाई: झारखंड में कचरा गाड़ियों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम

झारखंड के विभिन्न नगर निकायों को लंबे समय से मिल रही कचरा उठाव में अनियमितता…

6 days ago

किसानों को सौगात: बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह ने कहा- मोदी सरकार अन्नदाताओं के साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार दौरे पर हैं। वे पटना के…

6 days ago