देहरादून:- लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले टिकट के दावेदारों ने दिल्ली पहुंच कर प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से मुलाकात कर टिकट के लिए पैरवी की। भाजपा ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।
कांग्रेस से पांचों सीटों पर टिकट के लिए 40 से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है। जबकि दिग्गज चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की दो-तीन बैठकों में मंथन हो चुका है। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में प्रत्याशियों का पैनल तय कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके अलावा विधायक भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रकाश जोशी भी दिल्ली में है। मंगलवार को दावेदारों ने प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी व स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से भी मुलाकात कर टिकट को लेकर अपना पक्ष रखा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…