उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड में प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियों पर की चर्चा

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड दौरे पर हैं, पार्टी प्रभारी के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कुमारी शैलजा ने प्रदेश मुख्यालय में 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी की रुड़की और रामनगर में होने वाली जनसभाओं की तैयारियों को लेकर बैठक की, इस बैठक में पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर उन्होंने कहा प्रियंका गांधी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड में जनसभाएं करने जा रही हैं, उन्होंने कहा प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, आज और कल प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए सभी साथियों से चर्चा की जाएगी। कुमारी शैलजा ने हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के पक्ष में रुड़की में होने जा रही प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कोऑर्डिनेटर के तौर पर सह प्रभारी दीपिका पांडे को नियुक्त किया है। कुमारी शैलजा ने बताया जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को भी जिम्मेदारी दी गई है, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए वह कल रुड़की जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी चल रहा है, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बताया है। उन्होंने कहा चारों तरफ भाजपा प्रत्याशियों के होर्डिंग नजर आ रहे हैं, चुनाव में पैसा खूब लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी कैसे बनी यह दुनिया के सामने है, कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया की इलेक्टोरल बॉन्ड कैसे खरीदे गए? कैसे पार्टी की तिजोरी भरी? यह सब लोगों को नजर आ रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago