उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बयान, “भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीति करके सत्ता हासिल करने की कर रही कोशिश

देहरादून:-  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीति कर रही है। समाज को बांटने से देश का भला कभी नहीं हो सकता है। माहरा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं।  चुनावी भाषणों से समाज में केवल वैमनस्यता, कटुता और समाज को बांटने का वातावरण बन सकता है। लेकिन देश का भला नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों को छिपाने के लिए धर्म और जाति के नाम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

माहरा ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि पीएम मोदी और भाजपा नेता 2014 और 2019 में जनता से किये वादों का पुलिंदा लेकर जनता के बीच जाए। इससे देश की जनता को भी पता चलेगा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी की है। भाजपा के मन में दूसरे धर्मों के प्रति सोच है।  यह भाजपा नेताओं के उस बयान में साफ होता है, जिसमें कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम से लीग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर चुकी है। अब वे भारतीय नारी के आभूषणों पर अपनी चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। देश की नारी शक्ति भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago