उत्तराखण्ड

रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर साधा निशाना

यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया, इसमें मुख्य आरोपी पुलकित आर्य हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर हमला बोला है. करन माहरा ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में जगह-जगह बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली अंकिता भंडारी होनहार लड़की थी, चीला स्थित एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट कार्यरत थी।

वह 18 तारीख से लापता थी, अंकिता के परिजन 4 दिन तक यह कोशिश करते रहे कि एफआईआर दर्ज हो जाए लेकिन सिस्टम की निष्क्रियता के चलते उनकी रिपोर्ट 21 तारीख को दर्ज हो पाई. आज बड़ा दुर्भाग्य है, यह कहते हुए बड़ा दुख हो रहा है कि अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई।

                 अंकिता भंडारी

करन माहरा ने कहा कि रिजॉर्ट मालिक के पिता भाजपा सरकार में दर्जाधारी रहे हैं, वे बड़े रसूखदार हैं, यही कारण रहा कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में समय लगा। उन्होंने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी और आरएसएस आज बेनकाब हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले का मुख्यमंत्री संज्ञान लेते हुए रिसॉर्ट मालिक से कड़ी से कड़ी पूछताछ करवाएंगे, उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago