हरिद्वार में हुई बलात्कार की घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कार्यालय में एकत्र होकर भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश में घट रही अपराध की घटनाओं के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेसजनों ने हरिद्वार जनपद में गरीब महिला से हुए दुराचार की घटना के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करने वाली भाजपा के शासन में लगातार जघन्य अपराधों की घटनायें घटित हो रही हैं। राज्य का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मात्र दो माह के अल्प कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से न केवल राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खुलती है अपितु देवभूमि की अस्मिता पर भी चोट पहुंच रही है।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासन में राज्य की जनता विषेशकर महिलाओं में भय का वातावरण बना हुआ है। आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से अछूते उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय जनपदों में भी लगातार ऐसे जघन्य अपराधों में वृद्धि हुई है। बागेश्वर के कपकोट, उधमसिंहनगर के काशीपुर तथा किच्छा, चमोली के थराली, देहरादून के जाखन तथा अब हरिद्वार में महिला से हुए बलात्कार की घटना ने भाजपा सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की कलई खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है तथा समाज में भय का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से हरिद्वार में हुई बलात्कार की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कडी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तराखण्ड में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डॉ0 आर.पी. रतूडी, गरिमा दसौनी, डॉ0 प्रतिमा सिंह, डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, रॉबिन त्यागी, पार्षद सचिन थापा, राजकुमार जयसवाल, शीशपाल बिष्ट, नीरज नेगी, प्रवीण त्यागी आदि उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…