उत्तराखण्ड

पुरोला महापंचायत को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

हल्द्वानी:-  उत्तरकाशी जिले के पुरोला में कथित लव जिहाद के मामले के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। एक तरफ जहां 15 जून को हिंदू संगठनों ने महापंचायत का ऐलान कर रखा है तो वहीं पुलिस ने पूरी चौकसी बरत रखी है। इस मामले में अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के बडे़ नेताओं ने पुरोला कथित लव जिहाद के मामले पर धामी सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं सोची-समझी रणनीति के तहत हो रही हैं, ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस मामले पर कहा कि जो घटना का दोषी है, उसको सरकार सजा दे। जो लोग निर्दाेष हैं, उनकी दुकानों में बजरंग दल और हिंदू वाहिनी के लोग जब तोड़फोड़ कर रहे हैं तो सरकार चुप क्यों है? पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश में ऐसा नहीं होने देगी। उत्तरकाशी में होने वाली महापंचायत को लेकर करण माहरा ने कहा कि देखना यह है कि बीजेपी के करीबी संगठन महापंचायत में क्या करते हैं? इस पर कांग्रेस की नजर है। उसके बाद ही सरकार से सवाल किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि कुछ लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और सामाजिक व्यवस्थाओं व परम्पराओं को तोड़ रहे हैं तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे। सरकार को इस बात का खयाल रखना चाहिए कि निर्दाेष पीड़ित न हों और दोषी बचे नहीं। हरीश रावत ने कहा कि चुनाव के वक्त ‘जिहाद’ का नारा ठीक नहीं है। यदि नारा लगाना ही है तो पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा को दूर करने का लगाओ।

पुरोला विवाद पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी बीजेपी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की जनता को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस किसी के पक्ष में नहीं है, जो दोषी है उस पर कार्रवाई हो, क्योंकि एक व्यक्ति के कारनामों की सजा पूरी कौम को नहीं दी जा सकती। यशपाल आर्य ने कहा कि देश और प्रदेश के अंदर जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वह अच्छा संकेत नहीं है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago